
नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय एवं शारदा अस्पताल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, चिकित्सक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता, प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा एवं अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
छात्रों ने प्रस्तुतियों से जगाया राष्ट्रप्रेम
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने हिंदी कविता, टॉक शो और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान को याद किया। वहीं आज की ज्वलंत सामाजिक समस्याओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
“स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी न भूलें” : पी.के. गुप्ता
विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता ने देश के महान क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को आजादी के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके त्याग को हमेशा याद रखना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
“देश के विकास में अपनी भूमिका तय करें युवा” : एयर मार्शल संजीव कपूर
इस अवसर पर एयर मार्शल संजीव कपूर (सेवानिवृत्त), एवीएसएम, वीएम ने कहा कि 15 अगस्त हमें आजादी की कीमत और देशभक्ति की भावना की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के बाद भारत को स्वतंत्रता मिली।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वच्छता, तकनीकी प्रगति और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर देश के विकास में भागीदार बनें।
उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना योगदान देना ही स्वतंत्रता के वास्तविक महत्व को समझने का एक सार्थक माध्यम है।
कार्यक्रम में प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा, रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
समारोह के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।


