युवा विकास समिति ने शॉल, पगड़ी और मोमेंटो भेंट कर किया सम्मानित, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
सिरोरा सलेमपुर, लोनी गाजियाबाद की होनहार बेटी आरती गुर्जर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC-CAPF) परीक्षा में 132वीं रैंक हासिल कर Assistant Commandant के पद पर चयनित होकर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
आरती गुर्जर की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में युवा विकास समिति, लोनी गाजियाबाद की टीम ने पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समिति की ओर से आरती गुर्जर को शॉल ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आरती गुर्जर की सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर युवाओं, विशेषकर बेटियों के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
समिति की ओर से कहा गया कि बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें तो वे हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकती हैं। आरती की उपलब्धि समाज की अन्य बेटियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
युवा विकास समिति ने आरती गुर्जर को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
“बेटी पढ़ेगी, आगे बढ़ेगी और समाज का नाम रोशन करेगी”— इस संदेश के साथ सम्मान समारोह का समापन हुआ।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


