ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से संबंधित स्कॉर्पियो कार को भी सीज किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर देवला के पास चेकिंग एवं कार्रवाई करते हुए जितेंद्र नागर पुत्र धूम सिंह नागर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
जितेंद्र नागर पुत्र धूम सिंह नागर, निवासी ग्राम गोहरा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़, वर्तमान पता छपरोला, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 41 वर्ष।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बरामदगी
- 01 अवैध पिस्टल .32 बोर
- 02 जिंदा कारतूस .32 बोर
- 01 स्कॉर्पियो कार, रजिस्ट्रेशन नंबर UP16ER0154, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
दर्ज अभियोग एवं आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना सूरजपुर में मु0अ0सं0 461/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा थाना दौराला, मेरठ में वर्ष 2012 के दौरान धारा 379 भादवि के तहत दो मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


