ग्रेटर नोएडा। ग्राम इमलियाका में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबा भुक्कड़ ने की, जबकि संचालन मा. दिनेश नागर ने किया। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम इमलियाका निवासी अंकुर नागर को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का जिला महासचिव, गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूखंड देने तथा बैकलीज से संबंधित लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग उठाई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय संरक्षक विनय तालान ने कहा कि जिन किसानों की जमीन प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहित की गई है, उन्हें उनकी आईडी के आधार पर टोल टैक्स में छूट मिलनी चाहिए। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने किसानों के बच्चों के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए जिले के संस्थानों एवं कंपनियों में स्थानीय किसानों के बच्चों के लिए रोजगार का कोटा निर्धारित करने की मांग की।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी एवं प्रदेश महासचिव राजकुमार रूपवास ने किसानों के बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश एवं कम फीस का कोटा निर्धारित करने की मांग रखी। साथ ही चिकित्सा संस्थानों में किसानों को 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने की मांग भी उठाई गई।
सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों की इन मांगों को लेकर जल्द ही गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों को एकजुट करने का आह्वान किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में लोकेश भाटी, योगेंद्र मावी, विनोद मलिक, संजय कसाना, मनीष नागर, भारत नागर, आशु अट्टा, रवि नागर, पुनीत नागर, यतेंद्र नागर, जगत बीडीसी, सत्ते नागर, श्यामवीर भाटी, राजेंद्र भाटी, बंटी, उदयवीर मलिक, श्याम देव, प्रमोद मलिक, मनोज, राम सिंह नागर, सुमित, गौरव, भूपेंद्र शर्मा, शंटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


