सलारपुर में जल्द बनेगा आधुनिक कम्युनिटी हॉल, 5.77 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
नोएडा। सेक्टर-81 स्थित ग्राम सलारपुर में लंबे समय से लंबित कम्युनिटी हॉल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 21 जुलाई 2026 को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद नोएडा प्राधिकरण द्वारा निविदाएं आमंत्रित किए जाने पर किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने आज प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।
किसान संगठन के नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शादी-ब्याह, सामाजिक एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लंबे समय से एक व्यवस्थित और किफायती स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कम्युनिटी हॉल के निर्माण से सलारपुर और आसपास के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।
ग्रीक थीम पर बनेगा दो मंजिला कम्युनिटी हॉल
प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल का निर्माण करीब ₹576.97 लाख (5.77 करोड़ रुपये) की अनुमानित लागत से किया जाएगा। यह भवन आकर्षक ग्रीक थीम पर आधारित होगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कुल 4,613.26 वर्ग मीटर भूमि में से 486.08 वर्ग मीटर क्षेत्र में दो मंजिला भवन का निर्माण प्रस्तावित है।
ग्राउंड फ्लोर पर डबल-स्टोरी हॉल, रिसेप्शन एरिया, अटैच्ड वॉशरूम के साथ एक ब्राइडल रूम और एक ग्रूम रूम तथा महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे।
वहीं फर्स्ट फ्लोर पर एक विशाल हॉल और अटैच्ड वॉशरूम की सुविधा वाले चार अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावा परिसर में बेहतर जल निकासी व्यवस्था, आधुनिक विद्युत व्यवस्था, आंतरिक एवं बाहरी सौंदर्यीकरण तथा चौड़े प्रवेश मार्ग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
प्राधिकरण के अनुसार अनुबंध गठित होने के बाद निर्माण कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कम्युनिटी हॉल के निर्माण से सलारपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।


