मेरठ जोन की 27वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, गौतमबुद्धनगर ने बुलंदशहर को 10-0 से हराया
ग्रेटर नोएडा पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मेरठ जोन की 27वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष/महिला)-2026 का शनिवार को शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, बीटा-2, ग्रेटर नोएडा में भव्य शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार, अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में आयोजन सचिव एवं पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा श्री कृष्णपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम श्री सुरेश रॉय, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय श्री कृष्णवीर सिंह, हॉकी संघ गौतमबुद्धनगर के सचिव श्री मंजीत सिंह, हॉकी मीडिया प्रभारी श्री हरेन्द्र भाटी, स्टेडियम मैनेजर श्री हरे कृष्णा तथा निर्णायक एवं रेफरी श्री दलीप कुमार, श्री नीरज कुमार, श्री जुगेन्द्र सिंह, श्री धनंजय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रतियोगिता का संचालन निरीक्षक (ना.पु.) श्री सुनील भारद्वाज द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
पहले दिन हुए मुकाबलों के परिणाम
प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर पुरुष एवं महिला वर्ग में रोमांचक मुकाबले खेले गए। मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे—
- उद्घाटन मैच (पुरुष वर्ग): गौतमबुद्धनगर ने बुलंदशहर को 10-0 से हराया।
- द्वितीय मैच (महिला वर्ग): गाजियाबाद ने हापुड़ को 6-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
- तृतीय मैच (महिला वर्ग): मेरठ ने गौतमबुद्धनगर को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
- चतुर्थ मैच (पुरुष वर्ग): मेरठ ने गाजियाबाद को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

- पाँचवाँ मैच (पुरुष वर्ग): बागपत ने सहारनपुर को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
23 अगस्त को होंगे अहम मुकाबले
प्रतियोगिता के अगले दिन 23 अगस्त 2026 को पुरुष वर्ग में महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
- क्वार्टर फाइनल: हापुड़ बनाम मुजफ्फरनगर
- प्रथम सेमीफाइनल: गौतमबुद्धनगर बनाम बागपत
- द्वितीय सेमीफाइनल: मेरठ बनाम हापुड़ एवं मुजफ्फरनगर के क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।


