समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और आर्थिक मजबूती ही बेहतर भविष्य का आधार: अशोक भाटी
वीर गुर्जर सभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान, ‘गुर्जर स्वाभिमान रैली’ में बड़ी भागीदारी का आह्वान
बागपत। गुर्जर भवन बागपत में वीर गुर्जर सभा (श्री देवनारायण) के तत्वावधान में गुर्जर समाज की प्रतिभाओं के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा, खेल, रोजगार, व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं को मेडल, मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंतराम तंवर ने की, जबकि मंच का संचालन धर्मेंद्र गुर्जर ने किया। समारोह में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, प्रशांत चौधरी, जोगिंदर अवाना, वीरेंद्र डाढा, सुभाष गुर्जर, मनुपाल बंसल, करतार नेताजी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ रोजगार, स्वरोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाना बेहद जरूरी है। प्रतिभाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से युवाओं का उत्साह बढ़ता है और उन्हें जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम के दौरान आगामी 29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित ‘गुर्जर स्वाभिमान रैली’ को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित समाज के लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने वीर गुर्जर सभा के पदाधिकारियों, समाज के गणमान्य लोगों एवं उपस्थित जनसमूह को गुर्जर स्वाभिमान रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि “समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और आर्थिक मजबूती ही आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य का आधार बनेगी।” उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और व्यवसाय के नए अवसरों को अपनाने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह में राजपाल कसाना, बाबू सिंह आर्य, उदित नारायण बैसला, सिंहराज गुर्जर, अरुण गुर्जर, गजेंद्र रेक्सवाल, विजेंद्र भड़ाना, राहुल गुर्जर, जीतपाल बेसोया, ओमदेव भाटी, संतराम गुर्जर, काशीराम प्रधान, सरगम लोहिया, ओमवती दोसां, ममता भाटी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम का समापन समाज की प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने, युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।


