किसानों की समस्याओं को लेकर किसान एकता महासंघ ने बनाई रणनीति, जल्द यमुना प्राधिकरण को सौंपेंगे ज्ञापन
मुआवजा, आबादी निस्तारण और स्थानीय युवाओं को रोजगार सहित विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा
दनकौर। किसान एकता महासंघ की मासिक बैठक रविवार, 30 अगस्त को दनकौर क्षेत्र के धनौरी मिलक गांव में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत हवलदार के आवास पर आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने किया। बैठक की अध्यक्षता राजवीर ठेकेदार ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष अरविन्द सैकेटरी द्वारा किया गया।
बैठक में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं और संगठन की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अरविन्द सैकेटरी ने बताया कि बैठक में किसानों के मुआवजे, आबादी निस्तारण, स्थानीय युवाओं को रोजगार सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। किसानों को अपनी जमीन से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और स्थानीय युवाओं को क्षेत्र में स्थापित परियोजनाओं एवं कंपनियों में रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलें, इसके लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसानों की सभी प्रमुख समस्याओं को एकजुट होकर यमुना प्राधिकरण के समक्ष रखा जाएगा। इसके लिए जल्द ही संगठन के पदाधिकारी एवं किसान प्रतिनिधिमंडल यमुना प्राधिकरण में ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग करेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने कहा कि किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। संगठन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के समक्ष शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखेगा।
इस अवसर पर रमेश कसाना, पप्पू प्रधान, बलजीत हवलदार, मास्टर इंद्रपाल सिंह, राजवीर ठेकेदार, कर्मवीर भाटी, प्रवीन पहलवान, अमित नागर, रविन्द्र नागर, सावित्री देवी, मांगे प्रधान, विकल नागर, गजराज कसाना, बिरम सिंह, रज्जाक ठेकेदार, कुलदीप राजपूत, कपिल शर्मा, संजय कसाना, प्रदीप कसाना, सरजीत कसाना, सोनू कसाना, नेपाल सिंह, भागीरथ सहित सैकड़ों किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


