29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में दिखेगी गुर्जर समाज की एकता और ताकत: हरिश्चंद्र भाटी
मनीष कसाना के उत्तर प्रदेश महासचिव बनने पर भोपुरा में भव्य अभिनंदन समारोह, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय में आगे बढ़ने का आह्वान
गाजियाबाद, भोपुरा स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में रविवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा मनीष कसाना को उत्तर प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवाब सिंह बैसला ने की, जबकि संचालन अशोक कसाना ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि गुर्जर समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, आपसी भाईचारा और मजबूत संगठन है। समाज को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, सम्मान और सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाना बेहद जरूरी है। शिक्षित, संगठित और आर्थिक रूप से मजबूत समाज ही आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य दे सकता है।
29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का आह्वान
हरिश्चंद्र भाटी ने समाज के युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं सभी सम्मानित लोगों से आह्वान किया कि 29 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता, संगठन और स्वाभिमान का संदेश देने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
अन्य वक्ताओं ने भी समाज के लोगों से शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय को प्राथमिकता देने तथा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि 29 अक्टूबर का आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का अवसर है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.पी. सिंह कसाना, सविंदर भाटी, राष्ट्रीय महासचिव राजपाल कसाना, रामकेश चपराना, पंकज रोशा, गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, बाबू सिंह आर्य, सुनील भाटी, उदित नारायण बैसला, रामप्रकाश मावी, जगबीर विकल, अरुण भाटी, संजय फौजी, अजय गुर्जर सहित महासभा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मनीष कसाना, राजकुमार पहलवान, प्रदीप कसाना, सुखबीर कसाना, शिवानंद प्रधान, हरेंद्र कसाना, विकास कसाना, मास्टर राज बहादुर, रणवीर मास्टर, श्याम सिंह मास्टर, धर्मपाल मावी, निर्दोष कसाना, भूलेराम दरोगा, सुखबीर पहलवान, कहर सिंह कसाना, सेवाराम कसाना, रोहतास प्रधान, सतवीर प्रधान, जयपाल कसाना, राजेंद्र मास्टर, खेमराज मास्टर, जोगिंदर कसाना, श्रीचंद मास्टर एवं धर्मेंद्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने महासभा के पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं एवं पुष्प भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह के अंत में उपस्थित समाज के लोगों ने 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली पहुंचकर गुर्जर समाज की एकता, स्वाभिमान और संगठन की ताकत का संदेश देने का सामूहिक संकल्प लिया।


