भारी बारिश के बीच हजारों किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 4 प्रतिशत अतिरिक्त प्लॉट की मांग को लेकर घोड़ी-बछेड़ा से प्राधिकरण तक पैदल मार्च
किसानों ने सौंपा ज्ञापन, सितंबर तक समाधान का दिया समय; अक्टूबर में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा, 4 प्रतिशत अतिरिक्त आबादी प्लॉट से वंचित पीड़ित किसानों ने बुधवार को अपनी मांग को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। घोड़ी-बछेड़ा स्थित शहीद पार्क से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय तक हजारों किसानों ने विशाल शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। लगातार हो रही बारिश के बावजूद किसानों के कदम नहीं रुके और बड़ी संख्या में किसान बारिश में भी पैदल मार्च करते हुए प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे।
प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी वर्षों पुरानी मांग को प्रमुखता से रखा। किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सितंबर का महीना प्राधिकरण के पास है और अक्टूबर का महीना किसानों के आंदोलन के लिए होगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सितंबर के भीतर 4 प्रतिशत अतिरिक्त आबादी प्लॉट की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अक्टूबर में प्राधिकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
किसानों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि अपने अधिकार की मांग को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक पात्र एवं प्रभावित किसानों को उनका 4 प्रतिशत अतिरिक्त प्लॉट नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
‘यह किसी संगठन या राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं’
किसानों ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल या किसी एक किसान संगठन का नहीं है। यह उन पीड़ित किसानों की आवाज है, जो लंबे समय से अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसानों का कहना था कि अब बार-बार ज्ञापन देने का सिलसिला समाप्त हो चुका है। अधिकारियों को समय दिया गया है और यदि निर्धारित समय में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को निर्णायक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
किसानों ने कहा कि आने वाले दिनों में गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। किसानों को उनके अधिकारों और 4 प्रतिशत अतिरिक्त प्लॉट की मांग के बारे में जागरूक किया जाएगा तथा अधिक से अधिक किसानों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
बारिश में भी नहीं डिगा किसानों का हौसला
पैदल मार्च के दौरान लगातार बारिश होती रही, लेकिन किसानों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्राधिकरण तक पहुंचकर अपना ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि वे अपने हक की लड़ाई को मजबूती से जारी रखेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर संतराम प्रधान, मुखिया, भीम सिंह, रूप सिंह, दयाराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर किसानों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए।
किसानों ने एक स्वर में अपना संकल्प दोहराते हुए कहा—


