सेक्टर-39 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में चोरी करने वाले दंपति गिरफ्तार, करीब 10 लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद
मेड का काम करने के दौरान घर की रेकी कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने दोनों वांछित आरोपियों को दबोचा
नोएडा, 6 सितंबर 2026। थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस ने घरों में चोरी करने के मामले में वांछित एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नोएडा सिटी सेंटर के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की करीब 10 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद की गई है।
मेड का काम करने वाली महिला ने पति के साथ मिलकर की चोरी
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता नजमा परवीन ने बताया कि वह जिस घर में मेड का काम करती थी, वहीं से उसने अपने पति इकरामुल मियां के साथ मिलकर आभूषण चोरी किए थे। इस संबंध में पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने ऐसे किया आरोपियों को गिरफ्तार
थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम ने स्थानीय सूचना एवं जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 05 सितंबर 2026 को दोनों वांछित आरोपियों को नोएडा सिटी सेंटर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. नजमा परवीन पत्नी इकरामुल मियां, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी सीतलकुची, जिला कूचबिहार, पश्चिम बंगाल, वर्तमान पता ग्राम अगाहपुर, थाना सेक्टर-49, नोएडा।
2. इकरामुल मियां पुत्र नईमुद्दीन, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी सीतलकुची, जिला कूचबिहार, पश्चिम बंगाल, वर्तमान पता ग्राम अगाहपुर, थाना सेक्टर-49, नोएडा।
अभियोग का विवरण
थाना सेक्टर-39 नोएडा में मु0अ0सं0 439/2026, धारा 306, 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के निम्न चोरी के आभूषण बरामद किए हैं—
- एक पीली धातु की चैन मय तीन लॉकेट
- 05 मोती
- एक पीली धातु का मंगलसूत्र
- एक पीली धातु की चमकदार नग जड़ी अंगूठी
पुलिस की कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा
सेक्टर-39 पुलिस की इस कार्रवाई से घर से चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ एवं मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


