शिक्षा के साथ कौशल, नैतिक मूल्यों और तकनीकी दक्षता पर जोर; प्रतिष्ठित हस्तियों ने विद्यार्थियों को सफलता के दिए मंत्र
ग्रेटर नोएडा, Accurate Institute of Management & Technology (AIMT), Greater Noida द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उच्च शिक्षा के सफर की औपचारिक शुरुआत के अवसर पर ‘विद्यारंभ ’26 – Orientation Ceremony’ का भव्य आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी, ग्रेटर नोएडा स्थित बी.बी. लाल ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में करीब 1000 नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ करियर निर्माण, नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, मंत्रोच्चारण, सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
AIMT के निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने स्वागत संबोधन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का Accurate परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन सीखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करने का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं विकासात्मक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन जगत के प्रसिद्ध अभिनेता सुदेश बेरी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने लंबे पेशेवर अनुभव और रचनात्मक क्षेत्र की यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास, रचनात्मक सोच और अपने सपनों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सॉफ्टवेयर कंपनी Coforge के Associate Vice President – Human Resources श्री गौरव सोनी ने ‘How to Build & Shape a Career’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने करियर की शुरुआत से पहले अपनी क्षमताओं को पहचानने, आवश्यक प्रोफेशनल स्किल्स विकसित करने तथा उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफल करियर केवल शैक्षणिक योग्यता से नहीं, बल्कि कौशल, सकारात्मक दृष्टिकोण, संवाद क्षमता, अनुकूलनशीलता और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति से बनता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार राय ने ‘Ethics of Education’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा को केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम न मानते हुए चरित्र निर्माण, नैतिकता, जिम्मेदारी एवं सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से पेशेवर जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और नैतिक आचरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
सॉफ्टवेयर कंपनी EbixCash के Head HR श्री हर्ष राज जैन ने ‘Preparing Future Technocrats’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया और उद्योग जगत की आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच तकनीकी ज्ञान के साथ कम्युनिकेशन स्किल्स, समस्या समाधान, अनुकूलनशीलता, प्रोफेशनल व्यवहार और नई स्किल्स सीखने के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान B.Tech विद्यार्थियों द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा को मंच प्रदान किया।
मनोरंजन सत्र में स्टैंड-अप कॉमेडियन पवन कुमार सिंह ने अपनी प्रस्तुति से विद्यार्थियों का मनोरंजन किया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया।
समारोह के अंत में डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, Director (PGDM) ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ ‘विद्यारंभ ’26’ का भव्य समापन हुआ।
Accurate Group of Institutions की चेयरपर्सन मिस पूनम शर्मा ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी दक्षता और प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, इसलिए संस्थान अपने कैंपस को वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुरूप विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को AI एवं अन्य एडवांस्ड तकनीकों के साथ प्रतिस्पर्धी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि उन्हें बेहतर रोजगार अवसरों एवं उत्कृष्ट पैकेज के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि Accurate Group आने वाले समय में प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
समग्र रूप से ‘विद्यारंभ ’26’ ने नए विद्यार्थियों का Accurate परिवार में स्वागत करने के साथ उन्हें शिक्षा, करियर, नैतिकता, तकनीक, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराया। प्रतिष्ठित अतिथियों के अनुभव और मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों की आगामी अकादमिक एवं प्रोफेशनल यात्रा की शुरुआत को प्रेरणादायक और यादगार बनाया।


