GNIOT में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 का आयोजन
1,230 विद्यार्थियों ने 205 टीमों के रूप में लिया भाग, नवाचार और तकनीकी समाधान का किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा GNIOT-CSE टेक क्लब के सहयोग से इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH)-2026 का आयोजन किया गया। संस्थान के विभिन्न विभागों से कुल 1,230 विद्यार्थियों ने 205 टीमों के रूप में प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर, दोनों संस्करणों को शामिल किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन GNIOT इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने किया। उन्होंने प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मकता, टीमवर्क और तकनीक आधारित समस्या समाधान की दिशा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
वास्तविक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए
इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों पर काम करने और अपने नवीन विचारों, प्रोटोटाइप तथा तकनीक आधारित समाधानों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इस आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाशाली टीमों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के लिए तैयार करना भी रहा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर डॉ. धीरज गुप्ता ने विद्यार्थियों को नवाचार के लिए मंच और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने हेतु संस्थान के प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता, सहयोग की भावना और समस्या समाधान की क्षमता को विकसित करती हैं।
नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
इंटरनल SIH-2026 का सफल आयोजन GNIOT की नवाचार, उद्यमिता, बहुविषयक सहयोग और तकनीक आधारित समस्या समाधान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने, नई तकनीकों का प्रयोग करने और समाज एवं उद्योग से जुड़ी चुनौतियों के समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


