लक्सर में गुर्जर समाज की संगोष्ठी, 27 अक्टूबर की स्वाभिमान रैली में बड़ी भागीदारी का संकल्प
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक में डीएनटी, रोहिणी आयोग और सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
लक्सर, उत्तराखंड – लक्सर स्थित रॉयल पैलेस में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में सामाजिक संगोष्ठी एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजीव चेयरमैन ने की, जबकि संचालन सुनील मास्टर ने किया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशचंद्र भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संगोष्ठी के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं अधिकार संबंधी मुद्दों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंद्र भाटी, के.पी. सिंह कसाना, रामकेश चपराना, जगबीर दौला, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी और शशांक भाटी सहित अन्य वक्ताओं ने डीएनटी (विमुक्त जनजाति) तथा रोहिणी आयोग से संबंधित मांगों और समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
वक्ताओं ने सरकार में ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाए जाने की मांग रखी। कुछ वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज को अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिलती है, तो संगठन स्तर पर सरकार के बहिष्कार जैसे विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक में वक्ताओं ने समाज के इतिहास और देश के लिए किए गए योगदान को भी याद किया। इस दौरान जोगराज सिंह पवार, रामप्यारी गुजरी, धन सिंह कोतवाल, विजय सिंह पथिक और धोला गुर्जरी सहित विभिन्न ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के योगदान का उल्लेख किया गया।
27 अक्टूबर की रैली में भागीदारी का संकल्प
बैठक के दौरान आगामी 27 अक्टूबर को आयोजित गुर्जर स्वाभिमान रैली को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित समाज के लोगों ने हाथ उठाकर रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रताप सिंह पवार, देवेंद्र चौधरी, सतीश मास्टर, अमित चौधरी, सुधीर चौधरी, संदीप सिंह, अंकुर चौधरी, राजेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, उदयपाल सिंह, पवन सिंह, सतवीर सिंह पवार, अनुराग चौधरी और चंद्रशेखर आजाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संगोष्ठी के अंत में आयोजकों ने समाज के लोगों से आपसी एकजुटता, सामाजिक जागरूकता और आगामी कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।


