दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रेसिडेंट निर्वाचित ग्रेटर नोएडा की बेटियों का किसान एकता महासंघ ने किया सम्मान
राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने कहा—बेटियों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात
ग्रेटर नोएडा, किसान एकता महासंघ की ओर से रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र नेतृत्व के विभिन्न पदों पर निर्वाचित हुईं ग्रेटर नोएडा की प्रतिभाशाली बेटियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना एवं राष्ट्रीय प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बेटियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी अरविंद ने बताया कि संगठन के प्रदेश सचिव आनंद मावी की खेड़ा धर्मपुरा निवासी दो भांजियां, जो वर्तमान में अल्फा-1, ग्रेटर नोएडा में रहती हैं, ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इनमें राधिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज में प्रेसिडेंट पद पर निर्वाचन हासिल किया, जबकि दूसरी बेटी ने एमिटी यूनिवर्सिटी में सचिव पद पर निर्वाचित होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर किसान एकता महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बेटियों की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि ग्रेटर नोएडा और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज शिक्षा, खेल, प्रशासन, राजनीति, व्यवसाय और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संगठन ने कहा कि किसान एकता महासंघ ऐसी होनहार और प्रतिभाशाली बेटियों एवं युवाओं का आगे भी सम्मान करता रहेगा, ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिले और अन्य विद्यार्थी भी शिक्षा एवं सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर रमेश कसाना, पप्पू प्रधान, बलजीत हवलदार, अमित नागर, रविंद्र नागर, सावित्री देवी, मांगे प्रधान, गजराज कसाना, संजय कसाना, आनंद मावी, संजय नागर, मास्टर अनिल नागर, मोनू नागर कचैड़ा, राजपाल शास्त्री, सरनाम चंदीला, एडवोकेट अजय नागर, रज्जाक ठेकेदार, सोनू कसाना सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


