विकास जतन प्रधान के नेतृत्व में निकली पदयात्रा, सपा जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान सहित कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
दनकौर (गौतम बुद्ध नगर)। जेवर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा दनकौर में रविवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विकास जतन प्रधान के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। हालांकि, पदयात्रा शुरू होने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने इसे रोक
दिया।
आयोजकों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से विकास जतन प्रधान की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। रविवार को गौतम बुद्ध नगर प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें और उनके साथियों को आवास पर रोकने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद विकास प्रधान की टीम और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान के प्रयासों से दनकौर कस्बे में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा कुछ दूर आगे बढ़ी, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोक दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पदयात्रा रोकने के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान
पदयात्रा रोके जाने के बाद आयोजकों ने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से उनका संघर्ष रुकने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोट की रक्षा, संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विकास जतन प्रधान ने कहा कि सभी साथियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने विचारों और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, नरेंद्र नागर, लोकेश भाटी सलेमपुर, विपिन कसाना, बीरपाल नागर, हुकम सिंह भारतीय, महेश जाटव, यशपाल भाटी, विक्रम टोंगड़, विनोद लोहिया, रविन्द्र प्रधान, आशु नेताजी, आलोक नागर, बृजेश भाटी, विनोद मलिक, मनीष नागर, संदीप चंदेल, गौरव नागर, भारत नागर, सारुख चौधरी, उमेश राणा, मनोज, इस्तकार, अंकुर नागर, सट्टे भाटी, सुमित भाटी, ओमबीर भाटी, निक्की भाटी, सतेंद्र, गौरव अकूदपुर, कंवर सिंह, विकास, सोनित, अमित और अनुज मावी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आयोजकों ने दोहराया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आगे भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनका कहना है कि वोट की रक्षा, संविधान के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
संघर्ष जारी है, संघर्ष जारी रहेगा!


