भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा होंगे मुख्य अतिथि, युवाओं से लोकतंत्र, राष्ट्र निर्माण और सुशासन पर होगा संवाद
ग्रेटर नोएडा,
भारतीय जनता युवा मोर्चा, गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे IIMT कॉलेज, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ विषय पर युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण, सुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी तथा देश के विकास में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच प्रदान करना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में IIMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मयंक अग्रवाल विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो श्री सुखविंदर सोम, भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा तथा भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूरज सोमवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
युवा लोकतंत्र की मजबूती का आधार : डॉ. रोहित मिश्रा
भाजयुमो उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और लोकतंत्र की मजबूती का आधार होते हैं। आज आवश्यकता है कि युवा जागरूक, शिक्षित और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने वाले बनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। युवा मोर्चा का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक विचारों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जागरूक युवा ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान : सुखविंदर सोम
भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो सुखविंदर सोम ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जागरूक नागरिक और सक्रिय युवा होते हैं। युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की भावना और सामाजिक समरसता के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से युवाओं को अवगत होना चाहिए तथा प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
राष्ट्रहित और जनसेवा भाजपा की राजनीति का मूल आधार : अभिषेक शर्मा
भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का मूल आधार राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर के युवा अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दें।
कार्यक्रम में जनपद गौतमबुद्ध नगर में निवास करने वाले भाजपा के विभिन्न राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों, भाजयुमो कार्यकर्ताओं, कॉलेज के विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों और सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ताओं के विचारों के माध्यम से युवाओं को देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


