मास्टर दिनेश नागर बने करप्शन फ्री इंडिया संगठन के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को देंगे गति
GBN एक्स्प्रेस न्यूज देवेंद्र सिंह भाटी
विज्ञापन और ख़बर के लिए संपर्क करें– 9958109866.9716929282
चौधरी प्रवीण भारतीय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया जाएगा जनजागरूकता अभियान
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कासना स्थित कार्यालय पर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से मास्टर दिनेश नागर को जनपद गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न सरकारी विभागों में लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ संगठन अब व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा। मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में जनजागरण अभियान चलाकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की जाएगी।
उन्होंने कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहेगा। जनपद में शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर आम जनता से की जा रही कथित लूट, मनमानी और अनियमितताओं के खिलाफ भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आम नागरिकों के हितों से जुड़े इन मुद्दों पर जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी : मास्टर दिनेश नागर
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर ने संगठन के संस्थापक एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करेंगे और गांव, गरीब, किसान तथा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने मास्टर दिनेश नागर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को जनपद में और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चौधरी प्रवीण भारतीय, आलोक नागर, प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, प्रताप नागर, नीरज भड़ाना, गौरव भाटी, अमनेश नागर, तेजवीर चौहान, धर्मेंद्र भाटी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



