सलारपुर में छठ महापर्व की पूजा में मुख्य अतिथि रहे किसान नेता अशोक भाटी, विधि-विधान से कराया छठ घाट का पूजन
कमेटी ने पुष्पमाला एवं छठी मैया की चुनरी भेंट कर किया भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं को दिया माता-पिता और गुरुओं के सम्मान का संदेश
नोएडा, सलारपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर 15 नवंबर 2026 को नोएडा के सलारपुर में छठ महापर्व का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन, गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पहुंचने पर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र पाठक ने मुख्य अतिथि अशोक भाटी का पुष्पमाला पहनाकर एवं छठी मैया की आशीर्वाद स्वरूप चुनरी भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद पंडित राजेश मिश्रा के सानिध्य में अशोक भाटी ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ छठ घाट का पूजन किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूजन के उपरांत अशोक भाटी ने महंत चंद्रशेखर गिरी से आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक है। छठी मैया को संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कठिन तपस्या एवं पूरी श्रद्धा के साथ यह व्रत रखती हैं।
उन्होंने सभी लोगों से अपने माता-पिता एवं गुरुओं का सदैव सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में संस्कारों और बड़ों के आशीर्वाद का विशेष महत्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर विपिन प्रधान, बलजीत भड़ाना बिंटू, अमित कुमार, अजय कुमार, जयराज भाटी, रमाकांत झा, शिलाकांत झा, देवचंद झा, गणेश मिश्र, रामचंद्र शर्मा, हरिश्चंद्र ठाकुर, शंभू झा, मनोहर झा, मुन्ना शर्मा, मयंक ठाकुर, सुनील मिश्रा, विनय मिश्रा, मन्नू मिश्रा, शंकर चौधरी, संतोष झा, मनमोहन झा, प्रमोद चौधरी, गणेश झा एवं रंजीत झा सहित अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


