CBSE परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश
CBSE परीक्षा परिणामों में सामने आ रही अनियमितताओं और छात्रों की कॉपियों की पुनः जाँच को लेकर देशभर में लाखों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के बीच गहरी चिंता और असंतोष का माहौल है। छात्रों का कहना है कि केवल कॉपियों की दोबारा जाँच की प्रक्रिया शुरू कर देने भर से समस्या का समाधान नहीं होगा, जब तक पूरी व्यवस्था की निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की जाती।
आरोप लगाए जा रहे हैं कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर उठ रहे सवालों के बावजूद अब तक किसी भी अधिकारी ने नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही किसी प्रकार की जवाबदेही तय की गई है।
विपक्षी नेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और शिक्षा विभाग को घेरा है। उनका कहना है कि शिक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति नहीं, बल्कि जवाबदेही और सुधार की आवश्यकता है। छात्रों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस प्रकार की गड़बड़ियां देश के वर्तमान ही नहीं, भविष्य को भी प्रभावित करती हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जनता यह सवाल पूछ रही है कि जब छात्रों और अभिभावकों की आवाज लगातार उठ रही है, तब संबंधित जिम्मेदार लोग चुप क्यों हैं? शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की माँग लगातार तेज होती जा रही है।
प्रमुख माँगें:
- CBSE परीक्षा परिणामों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच
- कॉपी मूल्यांकन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता
- दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई
- छात्रों के हितों की सुरक्षा हेतु स्पष्ट नीति






