सविता शर्मा कासना बनीं भीम ब्रिगेड ट्रस्ट की उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्ष
देवेंद्र सिंह भाटी
(GBN एक्स्प्रेस न्यूज संवाददाता )

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सामाजिक न्याय और जनसेवा के मिशन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी, संगठन ने जताया पूर्ण विश्वासभीम ब्रिगेड ट्रस्ट ने सामाजिक न्याय, जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से श्रीमती सविता शर्मा कासना को उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें 06 जून 2026 को संगठन का आधिकारिक कार्यभार सौंपा गया।
इस अवसर पर भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक अंकित भीम सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने संयुक्त रूप से कहा कि सविता शर्मा कासना लंबे समय से समाज के दबे-कुचले, शोषित एवं वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही हैं। उनका संगठन से लगभग 17 वर्षों का जुड़ाव रहा है और उन्होंने अनेक सामाजिक, जनहित एवं जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संगठन नेतृत्व ने बताया कि भीम ब्रिगेड ट्रस्ट की स्थापना स्वर्गीय प्रो. भीम सिंह द्वारा 12 दिसंबर को 12 बजे 12 मिनट 12 सेकंड पर दिल्ली के जंतर-मंतर से जनता को न्याय और अधिकार दिलाने के उद्देश्य से की गई थी। आज भी संगठन उनके सिद्धांतों और विचारों से प्रेरित होकर समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सविता शर्मा कासना अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से संगठन को उत्तर प्रदेश में नई मजबूती प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अधिक से अधिक समाजसेवी, जागरूक एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित लोग संगठन से जुड़ेंगे और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सविता शर्मा कासना ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीम ब्रिगेड ट्रस्ट द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय और जनसेवा के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए वह प्रदेशभर में सक्रिय रूप से कार्य करेंगी तथा महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में विशेष प्रयास करेंगी।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सविता शर्मा कासना को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की।







