ग्राम मुंझखेड़ा में आयोजित बैठक में जेवर एयरपोर्ट प्रभावितों के रोजगार, मुआवजा और टोल मुद्दे पर हुई चर्चा, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता
ग्राम मुंझखेड़ा स्थित गिल्लू प्रधान के फार्म हाउस पर भारतीय किसान यूनियन महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन संगठन के मीडिया प्रभारी मुजाहिद एडवोकेट द्वारा किया गया।
इस दौरान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी का ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित परिवारों के रोजगार एवं मुआवजा, क्षेत्रीय विकास, किसान हितों और स्थानीय जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
किसानों और युवाओं के हकों के लिए संघर्ष जारी रहेगा: गीता भाटी
राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान यूनियन महासभा किसानों, मजदूरों, गरीबों और पीड़ित वर्गों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जैसे विकसित जनपद में भी किसान अपनी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है और प्रशासनिक उदासीनता के कारण उसे बार-बार आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों और युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को रोजगार देने के जो वादे किए गए थे, वे अभी तक धरातल पर पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहे हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय युवा आज भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।
गीता भाटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं, रोजगार, मुआवजा एवं अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन महासभा व्यापक आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी। स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री करने की मांग तेज
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक में जेवर क्षेत्र के छोटे टोल प्लाजा को स्थानीय निवासियों के लिए निशुल्क कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों को प्रतिदिन टोल शुल्क के रूप में आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर संघर्ष को तेज करते हुए जल्द ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की रणनीति तैयार की जाएगी।
सैकड़ों ग्रामीण संगठन से जुड़े
बैठक की विशेष उपलब्धि यह रही कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन महासभा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान शाहरुख भाटी (जिला उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), ताहिर खान, गुड्डू भाई, अफजल खान, राहुल, सरफराज, इसरार, भूरा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने संगठन में शामिल होकर किसान हितों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में पवन शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मिथलेश सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा), याचिका ठाकुर (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा), दशरथ सिंह (प्रदेश महासचिव), रणवीर नगर (प्रदेश सचिव), मुजाहिद एडवोकेट (मीडिया प्रभारी), सुभनीत कौर, अर्चना सिंह, दीपक ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. ताहिर (प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), तालिब मास्टर, साजिद, नासिर भाटी, ताजिम, नाज़िम, फईम, गिल्लू प्रधान, लीलू प्रधान, अशोक प्रधान, अजीत सिंह, राजकुमार, सुमित भाटी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






