दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिलपता में किसानों के हितों और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए नहर सफाई अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा एवं दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रेरणा से संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान नहर में जमा गाद, झाड़ियों एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को सुचारू बनाने का कार्य किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना तथा कृषि कार्यों को सुगम बनाना रहा। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए अभियान को सफल बनाया।
इस अवसर पर भागमल सूबेदार, राजबीर नेताजी, बलराज भाटी, चैनपाल, रहीसराम भाटी, अनिल मुखिया, बबली भाटी, आदेश भाटी, संजू भाटी, भोला भाटी, अमित खारी, प्रदीप खारी, महेश भाटी एवं सुमन्त भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन जनहित और विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा। वहीं दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र की आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
ग्रामीणों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
यह अभियान जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा, जिसने सामूहिक प्रयासों से विकास कार्यों को गति देने का संदेश दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






