विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयास रंग लाए, जीटी रोड पर ₹1.77 करोड़ की इंटरलॉकिंग टाइल्स परियोजना को मिली मंजूरी
दादरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के सतत प्रयासों से जीटी रोड पर धर्मवीर भाटी (बौंडाकी वाले) के मकान से नगर पालिका सीमा बोर्ड तक सड़क की साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर ₹177.76 लाख (लगभग ₹1.78 करोड़) की लागत व्यय की जाएगी।
विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही जीटी रोड की साइड पटरी व्यवस्थित होने से क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता दादरी विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास कार्यों को पहुंचाना है, ताकि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं।
इस अवसर पर दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित, श्री बलराज भाटी, श्री दिनेश भाटी, श्री ईश्वर भाटी, श्री आजाद प्रधान, श्री राकेश प्रधान, श्री तरुण नागर, श्री रजाक चेयरमैन, श्री सुनील भाटी, श्री एच.के. शर्मा, श्री कुलदीप नागर, श्री जीतू भाटी, श्री मनोज चैची, श्री मनोज प्रधान, श्रीमती बबिता नागर, श्री दीपक नागर, श्री महेश गुर्जर, श्री प्रभु दरोगा, श्री महावीर राव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से दादरी विधानसभा में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार बनी रहेगी तथा जनहित से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाते रहेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






