एनएफएल सोसाइटी को बनाया जाएगा ग्रेटर नोएडा का मॉडल सेक्टर, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
देवेंद्र सिंह भाटी (GBN एक्स्प्रेस न्यूज संवाददाता )
विज्ञापन और ख़बर के लिए संपर्क करें– 9958109866.9716929282
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
HCL फाउंडेशन, CEE और RWA की संयुक्त पहल, घर-घर कचरा पृथक्करण अपनाने का लिया संकल्प
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-2 स्थित एनएफएल सोसाइटी को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) के क्षेत्र में एक मॉडल सेक्टर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से HCL फाउंडेशन, सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (CEE) एवं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों और RWA पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यशाला में CEE की गुरप्रीत कौर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण, गीले एवं सूखे कचरे के अलग-अलग संग्रहण तथा स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने घर से ही कचरे का पृथक्करण शुरू कर दे, तो सोसाइटी को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल मॉडल सेक्टर के रूप में विकसित किया जा सकता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम को रोचक और सहभागितापूर्ण बनाने के लिए स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन से जुड़े ज्ञानवर्धक खेलों का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने घरों में नियमित रूप से कचरा पृथक्करण अपनाने के साथ-साथ अन्य निवासियों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर RWA अध्यक्ष देवेंद्र चंदेल, उपाध्यक्ष जी.के. वर्मा, सचिव हर्ष मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार सहित कार्यकारिणी सदस्य एच.के. वार्ष्णेय, साधना ढींगरा, राजीव तोंगर, जे.एस.पी. सिंह, आलोक पॉल, राजेश तिवारी एवं स्नेहलता कौशल किशोर राजपूत उपस्थित रहे।
CEE की ओर से गुरप्रीत कौर, प्रजीश एम.जे., कुलदीप सिंह, शिव कुमार, साहिल साहू, आदित्य पांडे एवं तृप्ति शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एनएफएल सोसाइटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था विकसित कर उसे ग्रेटर नोएडा का स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और आदर्श मॉडल सेक्टर बनाना है, ताकि अन्य आवासीय सोसाइटियों के लिए भी यह एक प्रेरणादायक उदाहरण
बन सके।






