- YEIDA में निवेश की बड़ी उड़ान, ₹3,181 करोड़ की 8 परियोजनाओं को मिला LoI
- यमुना प्राधिकरण का बड़ा कदम, 18 हजार से अधिक रोजगार का रास्ता हुआ साफ
- 8 नई औद्योगिक परियोजनाओं से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार
- YEIDA में मेगा निवेश, ऑटोमोबाइल से इलेक्ट्रॉनिक्स तक 8 कंपनियों को मिला LoI
- ₹3,181 करोड़ का निवेश, 18,126 युवाओं को मिलेगा रोजगार
- यमुना प्राधिकरण बना निवेशकों की पहली पसंद, 8 कंपनियों को भूमि आवंटन के लिए LoI
ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगेंगी नई औद्योगिक इकाइयां, निवेश को मिलेगा नया विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने औद्योगिक निवेश को नई गति देते हुए मंगलवार को आठ प्रमुख निवेशकों को औद्योगिक भूमि आवंटन के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (Letter of Intent–LoI) प्रदान किए। इन परियोजनाओं के माध्यम से ₹3,181.20 करोड़ के निवेश और लगभग 18,126 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का मार्ग प्रशस्त होगा।
प्राधिकरण के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह ने निवेशकों को LoI प्रदान किए। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं निवेश प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी एवं निवेशक उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन परियोजनाओं के तहत ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स, स्मार्ट इलेक्ट्रिकल मैन्युफैक्चरिंग, स्टील फर्नीचर, मेडिकल एवं हेल्थकेयर उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग, कॉस्मेटिक्स, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स जैसे विविध क्षेत्रों में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इससे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को एक मजबूत औद्योगिक एवं विनिर्माण हब के रूप में नई पहचान मिलेगी।
प्रमुख निवेश प्रस्ताव
- Samvardhana Motherson International Limited को सेक्टर-8D में 50 एकड़ भूमि पर ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए LoI दिया गया। कंपनी लगभग ₹1,156 करोड़ का निवेश करेगी और 8,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
- Balar Marketing Pvt. Ltd. 8 एकड़ भूमि पर ₹300 करोड़ के निवेश से स्मार्ट इलेक्ट्रिकल मैन्युफैक्चरिंग एवं रिसर्च यूनिट स्थापित करेगी, जिससे 1,500 रोजगार सृजित होंगे।
- Triveni Almirah Pvt. Ltd. 10 एकड़ भूमि पर ₹375 करोड़ के निवेश से स्टील फर्नीचर निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जहां 458 लोगों को रोजगार मिलेगा।
- Anondita Healthcare 8 एकड़ भूमि पर ₹500 करोड़ के निवेश से मेडिकल एवं हेल्थकेयर ग्लव्स निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिससे 750 रोजगार के अवसर बनेंगे।
- Crispy City Foods Pvt. Ltd. 4 एकड़ भूमि पर ₹122 करोड़ के निवेश से फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग इकाई लगाएगी, जिससे 4,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
- A G Organica Pvt. Ltd. 3 एकड़ भूमि पर ₹259.90 करोड़ का निवेश कर परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स एवं पर्सनल केयर उत्पाद निर्माण करेगी, जिससे 1,118 रोजगार सृजित होंगे।
- Innovex Products LLP 3 एकड़ भूमि पर ₹140 करोड़ के निवेश से फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग इकाई स्थापित करेगी और 2,000 लोगों को रोजगार देगी।
- Apaar Infratech Private Limited 2.5 एकड़ भूमि पर ₹29.30 करोड़ के निवेश से पीसीबी एवं इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिससे 300 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यमुना प्राधिकरण निवेशकों को पारदर्शी, त्वरित और उद्योग-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन नई परियोजनाओं से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा और उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी विनिर्माण एवं निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।






