हरियाली की ओर रोटरी का कदम: रामलीला मैदान में लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अभियान में समाजसेवियों और क्लब सदस्यों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने गुरुवार को रामलीला मैदान, साइट-4 में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। रोटरी वर्ष 2026-27 की थीम “एक वृक्ष–एक जीवन, एक सदस्य–एक संकल्प” के तहत आयोजित इस अभियान में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी ज़ोन-11 के असिस्टेंट गवर्नर (AG) रो. शैलेश वार्ष्णेय ने अमरूद का पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकता है।
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष रो. निखिल गर्ग ने कहा कि क्लब समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अमरूद, आंवला, कटहल, नींबू, जामुन और नीम सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब सभी सदस्य इन पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अभियान में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रो. मनजीत सिंह, विजेंद्र सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी और कुलदीप शर्मा का विशेष सहयोग रहा। सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर रो. के.के. शर्मा, रो. सौरभ बंसल, रो. राहुल शर्मा, रो. बृजमोहन गोयल, रो. शिव कुमार गुप्ता, रो. रणजीत सिंह, रो. अतुल जैन, रो. सुनील गोयल, रो. सौरभ गोयल, रो. अमित मंडार, रो. संदीप गर्ग, रो. संजय गर्ग, रो. अशोक अग्रवाल, रो. मनीष डावर, रो. विकास गर्ग, रो. मोहित सिंघल, रो. ऋषि के. अग्रवाल, रो. यतेन्द्र अवाना, रो. अमित गोयल, रो. सोविंदर सिंह, रो. नरेंद्र यादव एवं रो. सुशील भाटी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जनजागरूकता से जुड़े ऐसे अभियान निरंतर चलाता रहेगा, ताकि समाज को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






