किसान एकता महासंघ ने ब्रजेश मिश्रा को सौंपी कानपुर मंडल की कमान, किसानों-युवाओं की आवाज को मिलेगी नई ताकत
किसान एकता महासंघ ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ब्रजेश मिश्रा को कानपुर मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के निर्देश तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आर.वी. भदौरिया की संस्तुति पर की गई है।
ब्रजेश मिश्रा इससे पूर्व इटावा में जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी सक्रिय कार्यशैली, जनसेवा और संघर्षशील नेतृत्व के लिए पहचान बना चुके हैं। उन्होंने किसानों, युवाओं और पीड़ित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई में हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य किया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इसी समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें कानपुर मंडल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नियुक्ति के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में कानपुर मंडल में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के अधिकार, युवाओं के रोजगार, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर पहले से अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
अपनी नियुक्ति पर ब्रजेश मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास है। उन्होंने कहा कि वह कानपुर मंडल के प्रत्येक किसान, मजदूर और युवा की आवाज बनकर कार्य करेंगे तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने कहा कि किसान एकता महासंघ का उद्देश्य किसानों के सम्मान, युवाओं के भविष्य और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। मंडल कार्यालय के द्वार आमजन के लिए हमेशा खुले रहेंगे और संगठन हर जरूरतमंद के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ब्रजेश मिश्रा की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कानपुर मंडल में किसान एकता महासंघ का जनाधार और संगठनात्मक विस्तार नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।






