नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
नोएडा, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन मार्केटिंग, खरीदार उपलब्ध कराने और फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर देशभर के व्यापारियों एवं उद्यमियों से धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिम कार्ड एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, वादी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच के दौरान ए-135, सेक्टर-63 स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी देश के विभिन्न राज्यों के व्यापारियों और उद्यमियों को फोन कर ऑनलाइन मार्केटिंग सेवाएं, खरीदार उपलब्ध कराने तथा फर्जी प्रमाणपत्र दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करते थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के मुख्य संचालक रणबीर सिंह, उसके सहयोगी ललित कुमार तथा ज्योति को गिरफ्तार किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार आरोपी:
- रणबीर सिंह पुत्र युवराज सिंह, निवासी शक्तिखंड-4, इंदिरापुरम, गाजियाबाद।
- ललित कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी हिंडन विहार, नोएडा।
- ज्योति पत्नी रणबीर सिंह, निवासी शक्तिखंड-4, इंदिरापुरम, गाजियाबाद।
बरामदगी:
- 39 स्मार्ट मोबाइल फोन
- 09 कीपैड मोबाइल फोन
- 10 लैपटॉप
- 36 सीपीयू
- 32 सिम कार्ड
- विभिन्न टैक्स इनवॉइस एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 303/2026 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 66-डी में थाना सेक्टर-63, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज किया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नोएडा पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों के नेटवर्क, बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन तथा इस साइबर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी साक्ष्यों के आधार पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






