जीरो प्वाइंट पर केंटर चालक से मारपीट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, थाना नॉलेज पार्क पुलिस की त्वरित कार्रवाई
गौतमबुद्धनगर,
थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने जीरो प्वाइंट पर केंटर चालक और उसके हेल्पर के साथ मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में वांछित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की रात थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर एक केंटर और स्कॉर्पियो वाहन के बीच टक्कर हो गई थी। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और स्कॉर्पियो सवार लोगों ने केंटर चालक एवं उसके हेल्पर के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 160/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 324(4), 191(2), 351(2) एवं 118(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 19 जुलाई 2026 को जीरो प्वाइंट के पास से घटना में वांछित सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- प्रियांश दुबे (निवासी औरैया, उत्तर प्रदेश)
- रितिक रावत (निवासी मयूर विहार फेस-3, नई दिल्ली)
- श्रीनाथ बडे (निवासी पुणे, महाराष्ट्र)
- वर्षित शर्मा (निवासी शामली, उत्तर प्रदेश)
- अभिषेक यादव (निवासी औरैया, उत्तर प्रदेश)
- मोहम्मद बकार (निवासी जामिया नगर, नई दिल्ली)
पुलिस ने सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने और हिंसात्मक घटनाओं में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।






