समाजवादी पार्टी ने मनाया संविधान मान-स्तंभ दिवस, संविधान रक्षा का लिया संकल्प
ग्रेटर नोएडा, समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यालय पर रविवार को संविधान मान-स्तंभ दिवस (आरक्षण दिवस) के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र नागर ने किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के सफल होने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित की गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण छात्रों और युवाओं के सामने रोजगार एवं शिक्षा से जुड़ी गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान में निहित अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई तथा निजीकरण जैसे मुद्दों से प्रदेश और देश की जनता प्रभावित है। समाजवादी पार्टी जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में वीर सिंह यादव, इंदर प्रधान, सुनील देवटा, नरेंद्र नागर, रामशरण नागर एडवोकेट, लाल सिंह गौतम, कृष्णा चौहान, कपिल ननका, मेहंदी हसन, शशि यादव, सुरेंद्र नागर, विकास जतन भाटी, अवनीश भाटी, विकास भनौता, दीपक नागर, देवेंद्र टाइगर, कुलदीप भाटी, विक्रम टाइगर, सुभाष भाटी, जुगति सिंह, अंकुर त्यागी, अनीस अहमद, राहुल आर्यन, हारून सैफी, शौकत अली चेची, सुदेश भाटी, अनिल यादव, सीपी सोलंकी, जाकिर मुनिरी, योगेश गौतम, नवाब कुरैशी, तेजपाल तोमर, विपिन कसाना, सत्यप्रकाश नागर, महेश जाटव, गौरा जाटव, देवेंद्र भाटी, गुलशन, लखन जाटव, संजीदा बेगम, जय सिंह चंदेल, भुरू चंदीला, साबिर सैफी, रोहन गौतम, पवन जोगी, प्रेमपाल रावल, असगर सैफी, आरिफ, गुलिस्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






