कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, देश और मध्यप्रदेश का बढ़ाया मान
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में इतिहास रचने वाली सागर की बेटी बनी युवाओं के लिए प्रेरणा
भोपाल/सागर। मध्यप्रदेश के सागर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिला 57 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। इससे पहले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर चुकी यामिनी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और संघर्ष का परिचय दिया है।
यामिनी मौर्य की यह सफलता उनके अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धि मध्यप्रदेश की बेटियों के साथ-साथ देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे उनके कोच श्री दीपक कुमार के मार्गदर्शन, समर्पण और निरंतर प्रशिक्षण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। खिलाड़ी के साथ-साथ उनके कोच एवं प्रशिक्षण टीम को भी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यामिनी मौर्य की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है और पूरे प्रदेश को उन पर गर्व है। उम्मीद है कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाती रहेंगी।






