चोरी की मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद, नोएडा-एनसीआर में रेकी कर वाहन चोरी की वारदात को देते थे अंजाम
नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 अगस्त 2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-14 गंदे नाले के पास से दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना फेस-1 नोएडा में मुकदमा दर्ज है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रेकी के बाद बनाते थे वाहनों को निशाना
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नोएडा-एनसीआर की कॉलोनियों, सोसायटियों और कंपनियों के आसपास वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी पहले संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर रेकी करते थे और इसके बाद कंपनी, फैक्ट्री या पार्क के आसपास खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे।
पुलिस के मुताबिक, मौका देखकर मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लिया जाता था। दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. विवेक पुत्र चंदन सिंह, निवासी जी-ब्लॉक, सेक्टर-20, थाना सेक्टर-20, नोएडा, उम्र करीब 20 वर्ष।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
2. हलीम पुत्र मौ0 इस्लाम, निवासी जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-16, नोएडा, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 20 वर्ष।
विवेक का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 426/2026, धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेस-1 नोएडा।
- मु0अ0सं0 400/2024, धारा 317(2)/303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-20 नोएडा।
- मु0अ0सं0 073/2025, धारा 312/313/317(5) बीएनएस, थाना सेक्टर-39 नोएडा।
हलीम का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 426/2026, धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेस-1 नोएडा।
- मु0अ0सं0 555/2024, धारा 351(2)/64/87 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना फेस-1 नोएडा।
बरामदगी
- 01 चोरी की मोटरसाइकिल
- 02 अवैध चाकू
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 426/2026, धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेस-1 नोएडा, गौतमबुद्धनगर।
थाना फेस-1 पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।






