स्वतंत्रता दिवस पर व्यापारियों ने शान से फहराया तिरंगा, राष्ट्रहित में योगदान का लिया संकल्प
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के समारोह में व्यापारी नेताओं ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में भरथना रोड स्थित लक्ष्मण वाटिका समारोह स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेताओं ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं सम्मान की रक्षा के साथ राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, संरक्षक श्याम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कठेरिया, जिला संगठन मंत्री राजीव शाक्य, जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, चमन वारसी, सरदार मनदीप सिंह, युवा जिला अध्यक्ष रियाज अब्बासी, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि देश की प्रगति में व्यापार एवं उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है और व्यापारी समाज राष्ट्र निर्माण में निरंतर अपना योगदान देता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कठेरिया एवं जिला संगठन मंत्री राजीव शाक्य ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


