सपा कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद चिटेहरा बाईपास से दादरी शहीद स्मारक तक निकली यात्रा
समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए फल एवं मिष्ठान वितरित किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित चिटेहरा बाईपास से दादरी तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल तक तिरंगा पदयात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले सपाइयों ने देशभक्ति के नारों के साथ अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
“शहीदों के सपनों का भारत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी” : सुधीर भाटी
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने वर्षों तक ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि क्रांतिवीरों ने जिस स्वर्णिम भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति ईमानदार, निष्ठावान और समर्पित रहना चाहिए। देश की एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना जरूरी है।
सुधीर भाटी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीरों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का दिन भी है।
शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
तिरंगा पदयात्रा के शहीद स्मारक स्थल पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, नरेंद्र नागर, दीपक देवटा, अकबर खान, सुरेन्द्र नागर, जुगती सिंह, पीताम्बर शर्मा, कृष्णा चौहान, मिंटी खारी, विनोद लोहिया, सुनीता यादव, देवेंद्र टाइगर, शशि यादव, जगबीर नंबरदार, लाल सिंह गौतम, अनीस अहमद, विक्रम टाइगर, मेंहदी हसन, सुदेश भाटी, अवनीश भाटी, अक्षय चौधरी, रविन्द्र यादव, कुलदीप भाटी, उपदेश नागर, सुभाष भाटी, विकास भनौता, विपिन सैन, रोहित मत्ते गुर्जर, यूनुस प्रधान, जाकिर जेडी, अनिल नागर, हैप्पी पंडित, अजय चौधरी, मोहित यादव, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, शौकत चेची, नेहा पवार, हसरुद्दीन चौधरी, अमन भाटी, राहुल चौधरी, संजीव नागर, हरीश खारी, भुरू चंदीला, सुबोध भाटी, रोहन गौतम, सतीश गौतम, आकाश राणा, अंजलि श्रीवास्तव, नफीस खान, प्रदीप रावत, अनीता चौहान, साबिर सैफी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


