IBA उपाध्यक्ष नरेश चौहान को ‘फीना रत्न सम्मान-2026’ से नवाजा गया
समाजसेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास में योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान, उद्यमी जगत में खुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतमबुद्ध नगर के उपाध्यक्ष एवं जेके इंडस्ट्रीज ग्रुप के संस्थापक श्री नरेश चौहान को उनके पैतृक क्षेत्र फीना के विकास, समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘फीना रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान ‘अगस्त क्रांति दिवस सम्मान समारोह-2026’ के अवसर पर प्रदान किया गया। श्री नरेश चौहान को यह सम्मान उनके बचपन के मित्र, पूर्व परिवहन मंत्री एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य श्री अशोक कटारिया के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान मिलने पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों एवं उद्यमी समाज में हर्ष का माहौल है। IBA अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय ने श्री नरेश चौहान को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वे एक सफल उद्यमी होने के साथ-साथ समाजसेवा के प्रति समर्पित, सरल एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि श्री नरेश चौहान संस्था की प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और संगठन को जब भी उनकी आवश्यकता होती है, वे पूरे समर्पण के साथ सहयोग के लिए आगे रहते हैं। समाज और उद्योग जगत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक अलग पहचान दिलाती है।
अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि ‘फीना रत्न सम्मान’ केवल श्री नरेश चौहान का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे IBA परिवार और गौतमबुद्ध नगर के उद्यमी समाज के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री चौहान भविष्य में भी समाज, क्षेत्र, उद्यमियों और IBA के विकास में निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे।
IBA अध्यक्ष ने श्री नरेश चौहान के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


