फरीदाबाद। नवादा तिगांव की होनहार बेटी साक्षी नागर, पुत्री श्री अतर सिंह नागर, ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्षी नागर का भारतीय सेना के नर्सिंग कैडर में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है।
साक्षी की इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने साक्षी नागर तथा उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साक्षी की सफलता यह संदेश देती है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के साथ बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर गांव-गांव पुस्तकालय और शिक्षा के प्रसार की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। यदि हर गांव में एक अच्छी लाइब्रेरी और ग्राम पाठशाला हो, तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल सकता है।
संदेश स्पष्ट है—अगर समाज का हर व्यक्ति अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाए, तो गांवों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जा सकती हैं।
एक ही संकल्प, एक ही संदेश—
भारत बने पुस्तकालय का देश।
जय ग्राम पाठशाला।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साक्षी नागर को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


