हाथरस पुलिस की बड़ी कामयाबी: 109 गुम/खोए मोबाइल बरामद, 30 लाख रुपये के मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए
हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में हाथरस पुलिस ने गुम एवं खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल हाथरस एवं विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 109 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज गुम/खोए मोबाइलों से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम को मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में सर्विलांस सेल एवं विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए अलग-अलग कंपनियों के कुल 109 मोबाइल फोन बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल मालिकों को सौंपे फोन
दिनांक 19 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय में बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने हाथरस पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक, सर्विलांस सेल एवं पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।
बरामदगी
- 109 विभिन्न कंपनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन
- अनुमानित कीमत करीब ₹30 लाख
पुलिस टीम
- प्रभारी उपनिरीक्षक श्री धीरज गौतम, SOG/सर्विलांस, जनपद हाथरस।
- हेड कांस्टेबल विनोद यादव, सर्विलांस सेल, जनपद हाथरस।
- हेड कांस्टेबल पवन शर्मा, सर्विलांस सेल, जनपद हाथरस।
- आरक्षी 898 अंकुर शर्मा, सर्विलांस सेल, जनपद हाथरस।
हाथरस पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को उनके खोए हुए कीमती मोबाइल वापस मिले हैं, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।


