अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव बने प्रीतम सिंह भाटी, भव्य अभिनंदन समारोह में समाजहित के मुद्दों पर हुआ मंथन
गुरुग्राम, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर प्रीतम सिंह भाटी के सम्मान में गुरुग्राम में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर छोकर ने की, जबकि मंच का संचालन संतराम भाटी ने किया।
समारोह में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रूप सिंह बैसला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश विकल, राष्ट्रीय महासचिव रामकेश चपराना, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेनू चौधरी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संजय छोकर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष इंद्राज बिधूड़ी, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी तथा रामसिंह कसाना सहित समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रीतम सिंह भाटी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, रोजगार, युवाओं के बेहतर भविष्य और व्यवसाय को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। साथ ही दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची और अन्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होकर सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने आगामी 29 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित सरदार पटेल जयंती गुर्जर स्वाभिमान रैली में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर रैली में शामिल होने का सामूहिक संकल्प लिया।
समारोह में कमल सिंह बिधूड़ी, प्रेम कृष्ण आर्य, सुनील भाटी, रामधन गुर्जर, अरुण गुर्जर, सिंहराज गुर्जर, विपिन प्रधान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकजुटता, शिक्षा और युवाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


