स्वर्गीय चौधरी केसरी सिंह गुर्जर की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प
देवेंद्र सिंह भाटी (GBN एक्स्प्रेस न्यूज संवाददाता ) विज्ञापन और ख़बर के लिए संपर्क करें– 9958109866.9716929282
किसानों, श्रमिकों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले केसरी सिंह गुर्जर को ग्रामीणों ने किया नमन
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम हाईकोर्ट, हिम्मतपुर में स्वर्गीय चौधरी केसरी सिंह गुर्जर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान एवं संघर्षों को याद किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम चौधरी वीरेंद्र नेताजी के आवास पर आयोजित हुआ। स्वर्गीय चौधरी केसरी सिंह गुर्जर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय देहात मोर्चा एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दलित सेना रहे। उन्होंने अपने जीवन में किसानों, श्रमिकों, कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। वह उन लोगों की आवाज मजबूती से उठाते रहे, जो अपनी समस्याएं स्वयं शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सक्षम नहीं थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उपस्थित लोगों ने कहा कि चौधरी केसरी सिंह गुर्जर का पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और जरूरतमंदों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पुण्यतिथि पर सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जगवीर चेयरमैन (बाबूगढ़ छावनी), राजबल नेताजी (लोदीपुर छपका), बेगराज सिंह नागर (मुबारकपुर), वीरेंद्र नेताजी, सुभाष, महावीर सिंह, राजेंद्र, ज्ञानी, जगत सिंह, हरेंद्र, सुशील, सुंदर सिंह, महेंद्र, सिंगर रोहित नागर, मोहित मावी, अतुल नागर एवं मयंक गुर्जर सहित गांव-देहात के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने कहा कि किसानों और समाज के हितों के लिए स्वर्गीय चौधरी केसरी सिंह गुर्जर द्वारा किए गए संघर्ष एवं योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। राष्ट्रीय देहात मोर्चा उनके विचारों और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाते हुए गांव-देहात की समस्याओं तथा किसानों, श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य जारी रखेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय चौधरी केसरी सिंह गुर्जर को शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय देहात मोर्चा
“उनकी आवाज, जो बोलते नहीं”



