नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के सामान और अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद; लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर हुई कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मोमनाथल की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त विकास कुमार पुत्र मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का सामान और अवैध शस्त्र बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
विकास कुमार पुत्र मुकेश सिंह, निवासी नगला खुबा, थाना पिसाबा, जनपद अलीगढ़, वर्तमान पता ग्राम पतलाखेड़ा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर। अभियुक्त की उम्र लगभग 21 वर्ष है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बरामदगी का विवरण
- चोरी का एक लैपटॉप
- चोरी के चार मोबाइल फोन
- एक अवैध चाकू
बरामद लैपटॉप थाना नॉलेज पार्क में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 188/2026 से संबंधित है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
- मु0अ0सं0 188/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।
- मु0अ0सं0 226/2026, धारा 317(5) बीएनएस एवं धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।
थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


