थाना सेक्टर-20 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की हुंडई एक्सटर कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद
नोएडा,थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कार चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई हुंडई एक्सटर कार तथा फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।
पार्किंग से चोरी हुई थी कार
पुलिस के अनुसार, वादिया द्वारा थाना सेक्टर-20 में तहरीर देकर सूचना दी गई थी कि उन्होंने अपनी कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP14GB1456 को वेब सिल्वर टॉवर के सामने पार्किंग में खड़ा किया था। वापस लौटने पर कार मौके से गायब मिली। मामले में थाना सेक्टर-20 पर मु0अ0सं0 380/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से गिरफ्तारी
दिनांक 13 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से कार चोरी की घटना का सफल खुलासा किया। पुलिस टीम ने अभियुक्त अरूण पुत्र अखिलेश को अट्टापीर से डीएलएफ मॉल की ओर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई हुंडई एक्सटर कार बरामद हुई। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, जबकि कार की डिग्गी से उसका वास्तविक नंबर UP14GB1456 भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: अरूण पुत्र अखिलेश
निवासी: ग्राम सोनसा, थाना बागवाला, जिला एटा
वर्तमान पता: छिजारसी, थाना सेक्टर-63, नोएडा
उम्र: लगभग 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण
- एक हुंडई एक्सटर कार, रजिस्ट्रेशन नंबर UP14GB1456
- फर्जी नंबर प्लेट UP16C0007TC/02
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 380/2026
धारा 303(2)/317(2)/345(3) बीएनएस
थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


