क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और स्मृतियों से सजा ग्रैंडपेरेंट्स डे
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति जताया सम्मान व आभार
ग्रेटर नोएडा, स्थित क्वीन्स कार्मेल स्कूल के परिसर में ग्रैंडपेरेंट्स डे का गरिमामय एवं भावपूर्ण आयोजन उत्साह और आत्मीयता के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रेम, संस्कार, परंपरा और पीढ़ियों के खूबसूरत जुड़ाव की भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीतों, नृत्य एवं विभिन्न विशेष गतिविधियों के माध्यम से अपने दादा-दादी तथा नाना-नानी के प्रति स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह को भावनात्मक और यादगार बना दिया।
समारोह में वरिष्ठजनों ने भी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। दादा-दादी तथा नाना-नानी की उपस्थिति से विद्यालय परिसर में पारिवारिक अपनत्व और खुशी का माहौल बना रहा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रैंडपेरेंट्स अनुभव, जीवन-मूल्यों, संस्कारों और पारिवारिक परंपराओं की अनमोल विरासत हैं। उनकी उपस्थिति बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को समझने और आत्मसात करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके वरिष्ठ परिजनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को पारिवारिक संस्कारों और परंपराओं से जोड़ना रहा।
समारोह का समापन आभार एवं आत्मीय शुभकामनाओं के साथ हुआ। कार्यक्रम ने सभी के हृदय में प्रेम, अपनत्व और पीढ़ियों के बीच मजबूत रिश्तों की सुखद एवं अमिट स्मृतियां छोड़ दीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


