वीजा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गैंग का थाना फेस-1 पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने विदेश में वीजा लगवाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो पुरुषों और एक महिला समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 7 मोबाइल फोन, एक थार कार और 5 ग्राहकों के पासपोर्ट बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना फेस-1 पुलिस ने सी-7, ग्राउंड फ्लोर, सेक्टर-2, नोएडा से राहुल कुमार चौहान, संदीप सिंह और पूजा महाजन को गिरफ्तार किया।
कनाडा वर्क वीजा के नाम पर बनाते थे शिकार
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सेक्टर-2 स्थित एक एजुकेशन कंसल्टेंसी के माध्यम से विदेश जाने के इच्छुक लोगों को कनाडा वर्क वीजा का झांसा दिया जाता था। आरोपियों ने कथित तौर पर ग्राहकों से पेपर वर्क, बायोमेट्रिक्स और मेडिकल के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 25 हजार रुपये लिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद आरोपियों द्वारा ग्राहकों को जल्द Temporary Residence Visa दिलाकर विदेश भेजने का भरोसा दिया गया और वीजा प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 12.50 लाख रुपये अतिरिक्त मांगे गए।
विदेशी महिला बनकर करती थी संपर्क
जांच के दौरान पुलिस के अनुसार, जिस महिला ने खुद को Kristen Jennifer नाम की विदेशी महिला बताया था, उसकी वास्तविक पहचान पूजा महाजन के रूप में हुई। वहीं अरमान नाम से संपर्क करने वाले व्यक्ति की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, संदीप सिंह MY SECOND LINE APP के माध्यम से कनाडा का वर्चुअल फोन नंबर प्रदर्शित कर नोएडा की कंसल्टेंसी कंपनियों से संपर्क करता था और खुद को कनाडा में रहना बताकर बातचीत करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से संबंधित मोबाइल फोन और एप्लीकेशन भी बरामद की है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तीनों गिरफ्तार अभियुक्त
- राहुल कुमार चौहान, उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर, दिल्ली।
- संदीप सिंह, उम्र करीब 44 वर्ष, निवासी होशियारपुर मोरावली, थाना गढ़शंकर, पंजाब।
- पूजा महाजन, उम्र करीब 43 वर्ष, निवासी सेक्टर-125, एसएएस नगर, खरड़, मोहाली, पंजाब।
मुकदमा दर्ज
इस संबंध में थाना फेस-1 में मु0अ0सं0 526/26, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी
- घटना में प्रयुक्त 7 मोबाइल फोन
- 1 थार कार, रजिस्ट्रेशन नंबर DL4CBD6687
- ग्राहकों के 5 पासपोर्ट
पुलिस की कार्रवाई के बाद वीजा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है


