तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में प्रस्तावित रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान, सामाजिक एकता और कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण पर दिया जोर
बागपत, । बागपत स्थित गुर्जर भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र भाटी की अध्यक्षता में जनसंवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 27 अक्टूबर को पटेल जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली गुर्जर स्वाभिमान रैली को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री तेजपाल प्रधान ने किया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर बागपत के लोगों ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं और पटकों से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
जनसंवाद के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सद्भाव और समाज के उत्थान पर जोर दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता बताते हुए मृत्युभोज जैसी प्रथाओं को समाप्त करने, विवाह समारोहों में डीजे पर रोक लगाने तथा गुर्जर भवनों के विकास एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए एकजुटता और आपसी सहयोग आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से 27 अक्टूबर को बड़ी संख्या में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम पहुंचकर गुर्जर स्वाभिमान रैली में भाग लेने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें शिक्षा, व्यवसाय और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को अपने पूर्वजों के संघर्ष, त्याग और समाज के योगदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
बैठक में दर्जनों गांवों के प्रधानों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने 27 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली पहुंचकर गुर्जर स्वाभिमान रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. पी. सिंह कसाना, रामकेश चपराना, जगबीर दौला, गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, बागपत जिलाध्यक्ष कर्मवीर तोमर, मनु पाल बंसल, सुभाष गुर्जर, महेंद्र धामा, संजय प्रधान, प्रदीप प्रधान, विक्रम प्रधान, काशी प्रधान, प्रताप गुर्जर, धर्मवीर गुर्जर, वीर सेन सिंह, सतवीर भाटी, श्याम सिंह नेताजी, महाराज सिंह, विजय चंदीला, देव मुनि, संजय गुर्जर, मित्तल पहलवान, अजय नंबरदार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


