मिशन शक्ति अभियान के तहत सराहनीय कार्यों की प्रशंसा, DCP बलवंत चौधरी और ACP प्रवीण कुमार सिंह को भेंट किया प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न
GBN एक्स्प्रेस न्यूज देवेंद्र सिंह भाटी
विज्ञापन और ख़बर के लिए संपर्क करें– 9958109866.9716929282
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण को लेकर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती मंजुला दुबे ने उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए DCP गाजियाबाद श्री बलवंत चौधरी एवं ACP नोएडा, गौतमबुद्ध नगर श्री प्रवीण कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
श्रीमती मंजुला दुबे ने अधिकारियों से मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं की सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, महिला अधिकारों के संरक्षण तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता समाज में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर मंजुला दुबे ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण किसी भी सभ्य एवं विकसित समाज की पहचान है। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को भी इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय होना बेहद जरूरी है। जब प्रशासन और समाज मिलकर कार्य करेंगे, तभी महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण तैयार किया जा सकेगा।
मंजुला दुबे ने स्पष्ट किया कि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन भविष्य में भी महिला सुरक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर जागरूकता अभियान चलाने और प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग बनाए रखने का प्रयास करेगा।
इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ता श्री नितिन पांडेय, श्री राघव शर्मा, श्रीमती मंजू बजाज, श्रीमती सपना चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


