दनकौर कोतवाल के खिलाफ किसान एकता संघ ने खोला मोर्चा, एसीपी को सौंपा ज्ञापन; मंगलवार तक का अल्टीमेटम
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दनकौर कोतवाली का होगा घेराव, कोतवाली प्रभारी की कार्यशैली और आय की जांच कराने की भी उठाई मांग
दनकौर, किसान एकता संघ ने दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसीपी डॉ. रविशंकर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पुलिस प्रशासन को मंगलवार तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि किसानों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो दनकौर कोतवाली का घेराव किया जाएगा।
मंगलवार को किसान एकता संघ के कैंप कार्यालय चौधरी राजेंद्र प्रधान फार्म हाउस, दनकौर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय लोग एकत्र हुए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी के खिलाफ अपनी शिकायतें रखते हुए एसीपी डॉ. रविशंकर को ज्ञापन सौंपा गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि दनकौर पुलिस पर गरीब और कमजोर लोगों के साथ अत्याचार करने तथा कुछ लोगों को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाने के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करता है तो सभी के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। किसी एक व्यक्ति को चुनकर निशाना बनाना उचित नहीं है। पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए।
संगठन के एडवोकेट उमेश भाटी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मंगलवार तक संगठन की सभी समस्याओं का समाधान किया जाए। यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो किसान एकता संघ दनकौर कोतवाली का घेराव करेगा। उन्होंने बताया कि एसीपी को कोतवाली प्रभारी की आय से संबंधित जांच कराने की मांग को लेकर भी ज्ञापन दिया जाएगा।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दनकौर पुलिस की कार्यशैली से परेशान लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। आम जनता को न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मौके पर चौधरी सोरन प्रधान, बीर सिंह नेताजी, गबरी मुखिया, उमेश भाटी, पप्पे नागर, देशराज नागर, राजसिंह ठेकेदार, जगदीश शर्मा, रवि नागर, श्रीकृष्ण बैंसला, महेंद्र कसाना, पवन भाटी, वनीस प्रधान, विक्रम नागर और उमेद एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


