भारतीय किसान यूनियन (कृषक) का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त को निकलेगी विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संगठन के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह ने की। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा संगठन के कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर परी चौक, ग्रेटर नोएडा तक जाएगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, किसानों की एकजुटता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने बताया कि संगठन का सदस्यता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घोषित पदाधिकारियों में जितेंद्र भाटी को प्रदेश सचिव, मनोज बैसला को तहसील अध्यक्ष, जेवर, तुषार कौशिक को नगर अध्यक्ष, दनकौर, दीपक कुमार को नगर अध्यक्ष, कासना तथा सुमित नागर को कार्यालय प्रभारी, गौतमबुद्धनगर मनोनीत किया गया।
बैठक में हरवीर सिंह, हरेंद्र नागर, अरविंद पहलवान, जतन सिंह, सरजीत नागर, जितेंद्र नागर, संजय नागर, नरेंद्र जाट, जितेंद्र भड़ाना, मनोज शर्मा, दिलीप पाल, इंदर रोहिला, राजेश त्यागी, अमित कुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने 15 अगस्त को होने वाली विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






