सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा-राजेंद्र पंडित
नोएडा
एंटी टेररिस्ट फ्रंट के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एडवोकेट राजेंद्र पंडित ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र पंडित ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के हित में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी एडवोकेट राजेंद्र पंडित द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।
शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान दोनों ने सामाजिक समरसता, जनसेवा तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए और समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।






