32 ग्रामीण टीमें लेंगी हिस्सा, शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में होंगे मुकाबले
विजेता टीम को इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ ₹1.11 लाख, उपविजेता को ₹71 हजार का पुरस्कार
ग्रेटर नोएडा। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से स्वर्गीय चौधरी बाबू राम भाटी मेमोरियल ग्रामीण टूर्नामेंट सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ 1 सितंबर से होगा और इसके सभी मुकाबले ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की 32 ग्रामीण टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
टूर्नामेंट के आयोजक संगीत भाटी ने बताया कि यह ग्रामीण टूर्नामेंट का दूसरा सीजन है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उचित मंच, संसाधन और सुविधाओं के अभाव में कई प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं। इसी उद्देश्य से ग्रामीण खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि सभी मुकाबले शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम की बेहतर खेल सुविधाओं के बीच कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण खिलाड़ियों को बड़े मैदान में खेलने का अनुभव मिलेगा और उनका आत्मविश्वास एवं मनोबल भी बढ़ेगा।
विजेता टीम को इलेक्ट्रिक स्कूटी और ₹1.11 लाख का पुरस्कार
टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजकों की ओर से आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। विजेता टीम को इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ ₹1,11,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं उपविजेता टीम को ₹71,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रेटर नोएडा के 32 ग्रामीण टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मंच मिलेगा। प्रतियोगिता के दूसरे सीजन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं और खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी मुकाबलों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।






